#माँ
हर गम में यूँ साथ देना
हर दुख में यूँ मुस्कुराना
हर पल साथ में यूँ रहना
चाहे दूरी कितनी भी हो।
हर वक़्त दुआ यूँ करना
हर खुशी दुगना यूँ करना
हर कदम बढ़ते यूँ रहना
चाहे मुश्किलें कितनी भी हो।
हर गलती को यूँ सुधारना
हर बदली को यूँ संवारना
हर मंजिल से यूँ मिलाना
चाहे राहें कैसी भी हों।
Comments
Post a Comment