Posts

Showing posts from May, 2020

#माँ

Image
हर गम में यूँ साथ देना हर दुख में यूँ मुस्कुराना हर पल साथ में यूँ रहना      चाहे दूरी कितनी भी हो। हर वक़्त दुआ यूँ करना हर खुशी दुगना यूँ करना हर कदम बढ़ते यूँ रहना      चाहे मुश्किलें कितनी भी हो। हर गलती को यूँ सुधारना हर बदली को यूँ संवारना हर मंजिल से यूँ मिलाना       चाहे राहें कैसी भी हों।

#अच्छा लगता है

Image

#कश्ती

Image
कागज की कश्ती लिए हम यूँ चल दिये इस दरिया में  कि मानो आज पार ही कर लेंगें पर उतरने से पहले ये ध्यान ही ना था  कि वो कश्ती ही क्या? जिसमें पतवार का सहारा ही न हो। डूबे कुछ इस कदर इस दरिया में  और हाथ आये  इस तिनके का सहारा कब तक लेंगें। डूबते को तिनके का सहारा ये सोचा था उस वक़्त पर उसने भी ये कहते कहते दम तोड़ दिया कि आज किसी की जान कह के लेंगें। न काम आयी वो कश्ती और ना ही वो तिनका, काम तो आया सिर्फ एक चेहरा खयाल था जिनका, डूबने भी नहीं देती यारों वो निगाहें अब तो हमको यूँ तेरी याद में ही सही पर जी लेंगें।