#एक रिश्ता


#एक रिश्ता
एक रिश्ता
जो जोड़ता तुम्हें मुझसे,
उन सारी यादों से जो बिखर सी गयी
उन सारी बातों से जो उलझ से गयी
जो पहचानता मुझे तुमसे,
एक रिश्ता।
जो याद दिलाता मुझे,
उन बीते लम्हों का जो मैं याद न रख सका
उन मीठे जज्बातों का जो मैं भुला न सका
जो  हर एक पल गिनाता तुझे,
एक रिश्ता।
जो ख्वाब दिखाता था मुझको,
उन ऊंचाइयों को छूने का जो मैं पा न सका
उन हौसलों को बुनने का जो मैं गढ़ न सका
जो जीना सिखाता था तुझको,
एक रिश्ता।
जो थम न सका मुझसे,
उन वादों के बावजूद भी जो ताउम्र के लिए थे 
जो निभा न सका तुझसे,
एक रिश्ता।

Comments

Popular posts from this blog

#कश्ती

#गुमनाम रिश्ता